हेलो दोस्तों कैसे हो आप सब मेरा नाम है समीर और आप पढ़ना शुरू कर चुके हो मेरी कहानी-samstorieshindi

बाज़ के बच्चे की प्रेरणादायक कहानी।

बाज़ की प्रेरणादायक कहानी
बाज़ की प्रेरणादायक कहानी

एक बार की बात है। एक खेत में चिड़िया का घोंसला था।
जहां उस चिड़िया के कुछ अंडे होते थे। लेकिन उस घोंसले में गलती से बाज़ का भी अंडा आ जाता है।
कुछ समय बाद देखते ही देखते चिड़िया और बाज़ दोनों के बच्चे का जन्म एक साथ हो जाता है।
वे सभी अंडे से बाहर निकल आते हैं।
जैसे ही बाज़ के बच्चे का जन्म होता है। तो वह अपने सामने चिड़िया को देखकर उसे ही अपनी मां समझने लगता है।
कुछ महीने बीत जाते हैं।अब बाज का बच्चा चिड़िया के उन बच्चों को देखकर उनकी तरह रहने लग जाता है।

जिस खेत में उस चिड़िया का घोंसला होता है। उस खेत का मालिक यह सब देखता है तो उसे काफी बुरा लगता है।
वह सोचता है कि क्यों ना इस बाज़ के बच्चे की कुछ मदद की जाए, क्यों ना उसे सिखाया जाए कि तू किस लिए बना है और तू किन लोगों के साथ रहकर अपने गुणों को नहीं पहचान पा रहा है।
1 दिन उस खेत का मालिक उस बाज़ को उठाकर एक ऊंचे पहाड़ पर ले जाता है। और वहां से उसे नीचे की ओर फेंक देता है।
लेकिन उस बाज़ ने ना तो कभी उड़ना सिखा था और ना ही उसे पता था कि कैसे उड़ा जाता है।
क्योंकि बाज़ का बच्चा चिड़िया के साथ रहने की वजह से उसके अंदर चिड़िया वाले गुणों का विकास हो गया था।
लेकिन खेत के मालिक को बाज़ के अंदर छुपे गुणों का विकास करना था। और उसे बताना था कि तू किस लिए बना है।
जब खेत का मालिक बाज़ के बच्चे को पहाड़ के ऊपर से फेक देता है। तो बाज़ को  कुछ समझ नहीं आता कि उसे क्या करना है।
वह तेजी से जमीन की ओर आने लगता है। उसे कुछ भी समझ नहीं आता कि उसके साथ क्या हो रहा है।
जब वह तेजी से इनके नीचे आता है। और जब वो नीचे गिरने वाला ही होता है, तो उससे खतरा महसूस होता है।और वह गिरने के कुछ मीटर पहले ही अपनी पूरी ताकत लगाकर पंख खोलकर उड़ने लगता है।
इस मुश्किल घड़ी में बाज़ अपने आप के गुणों को पहचानता है। कि वह कौन है और किस लिए बना है। इसलिए ही बाज़ परिस्थिति को समझ कर अपने आप को उस खतरे से बचा लेता है।

Also read:-
बुद्धिमान लोगों की निशानी.!
सक्सेस क्यों जरूरी है?


इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि भगवान ने आपको एक कीमती हीरा बनाकर इस दुनिया में भेजा है।
आप है कि लोगों की बातें सुनकर, खराब माहौल में रहकर, खराब लोगों के साथ रह के, खराब काम करके और खुद की शक्तियों और talent को बिना पहचाने जीवन जी रहे हो।
अगर कोई आपको कमजोर कहता है तो आप अपने आप को कमजोर मान लेते हो, आपको कोई कहता है कि यह करना मुश्किल है तू ये काम नहीं कर पाएगा,
ओर आप उसकी ये बात मान लेते हो।
इससे यह साबित होता है कि, आप खुद को बिना पहचाने जीवन जी रहे हो, यदि वो बाज़ खुद को बिना पहचाने चिड़िया की तरह जीवन जिएगा तो उसका पूरा जीवन बर्बाद हो जाएगा।
उसी तरह भगवान ने आपको जीतने के लिए और कुछ बड़ा हासिल करने के लिए इस दुनिया में भेजा है।
यकीन मानिए आप जो जो सोचते हो वह सारी चीजें आप हासिल कर सकते हो, बस खुद पर भरोसा होना चाहिए हां मैं यह कर सकता हूं।
आप वो सब कुछ हासिल कर लोगे जो आप करना चाहते हो।
अगर आज आप मेहनत करोगे तो बाज़ की तरह आप भी एक न एक दिन उड़ ही जाओगे‌ और आपकी जीत होगी।
अंत में बस मैं यही कहना चाहूंगा की, बस आप बिना रुके चलते रहिए, एक न एक दिन सफलता आपके कदमों को चूम ही लेगी और आप उस दिन अपने सारे सपने पूरे कर पाओगे।

धन्यवाद...!
लेखन by Sameer Ansari
INSTAGRAM