हेलो दोस्तों कैसे हो आप सब मेरा नाम है समीर और आप पढ़ना शुरू कर चुके हो मेरी कहानी-samstorieshindi

  आप कभी ना कभी जरुर सोचते होंगे कि क्या मैं बुद्धिमान हूं या नहीं, मुझमें दिमाग है या नहीं? मेरी कुछ आदतों को देखकर लगता है कि मैं इतना बुद्धिमान नहीं हूं।
ऐसी और भी बहुत सी बातें आपके मन में जरूर आती होगी,दोस्तों आज मैं आपको कुछ ऐसी आदतें बताऊंगा जो दुनिया में 80 से 90% बुद्धिमान लोग में पाई जाती है‌
अब यहां मेरा कहना बिल्कुल भी नहीं है कि जिनमें ये आदतें नहीं होती वे मूर्ख होते हैं,‌ जरूरी नहीं सभी बुद्धिमान लोगों में यह आदतें हो लेकिन इतिहास के बहुत से महान लोगों में ये आदतें पाई गई है।

बुद्धिमान लोगों के 9 लक्षण
बुद्धिमान लोगों की निशानी

बुद्धिमान लोगों की  9 आदतें (निशानी)

        1.बुद्धिमान लोग अपने जीवन की खराब से                   खराब परिस्थिति में भी सवश्रेष्ठ विकल्प को                 चुनते हैं। जब उनके जीवन में कोई समस्या                   आती है तो वह काफी दुखी होते हैं लेकिन वे               ज्यादा दूर देर तक दुख के साथ रहना पसंद                 नहीं करते और वे जल्द ही उस परिस्थिति को               एक्सेप्ट कर के आगे क्या करना है? इस चीज               पर दिमाग लगाते हैं।

       2. बुद्धिमान लोग जब अपने जीवन में बड़े लक्ष्य 
           के पीछे भागते हैं तो वे उम्मीद नहीं करते की
           मुझे मेरे काम से अभी के अभी रिजल्ट मिलने               शुरू हो जाएं या पहली बार में ही मैं सफल हो
           जाऊं। बुद्धिमान लोग यह जानते हैं की महान 
           सफलता पाने के लिए लंबी मेहनत करनी पड़ती
           है। जिससे वे हर दिन अपने काम को शिद्दत से
           करते हैं। वे अंदर से जानते हैं कि मुझे मेरे काम 
           का रिजल्ट देर से मिलेगा। लेकिन जिस दिन                 रिजल्ट आएगा उस दिन बवाल हो जाएगा, उस
           दिन दुनिया देखती रह जाएगी।
           ऐसे लोग लंबी रेस के घोड़े बनते हैं और लंबी               मेहनत से मिली सफलता से जीवन भर बने                 रहते हैं।

       3. बुद्धिमान लोग ये सोचते रहते हैं कि मैं अपने                 काम से दुनिया के लोगों की किस तरह भलाई               कर सकता हूं।क्योंकि वे जानते हैं कि लोगों की             भलाई के लिए किए गए काम से जो सफलता               मिलती है। वह दुनिया की सबसे बड़ी सफलता             होती है।

      4. बुद्धिमान लोगों के सामने यदि आप किसी की
          बुराई करोगे तो वे तुरंत उस बात पर यकीन नहीं
          करेंगे। वह आपकी बात की हर पहलू को तोलने            के बाद ही किसी को गलत समझेंगे।   

     5. बुद्धिमान लोग हमेशा अपने हिसाब से अपनी                जिंदगी जीना पसंद करते हैं, यह सोचते हैं कि              यदि मैं जीउगा तो दुनिया में जो प्रूफ सिद्धांत है            उसी के बेस पर मेरा जीवन होगा। ताकि मैं मरते            दम तक उन सिद्धांतों पर चल कर अपने जीवन            को पूर्ण रूप से सफल बना सकूं।  

     6. बुद्धिमान लोग अकेले रहना ज्यादा पसंद करते             हैं। ये बेवजह दूसरों के साथ रहना पसंद नहीं               करते और यह बहुत ही कम दोस्त बनाते हैं                 लेकिन जो भी इनके दोस्त होते हैं। उनका यह               जीवन भर साथ देते हैं। यह लोग अंदर से काफी           दयालु होते है। और जरूरतमंदों की मदद के                 लिए कभी पीछे नहीं हटते है।  

    7. बुद्धिमान लोग बातें बहुत ही कम करते हैं। वे                घर वालों से भी कम बातें करते हैं। क्योंकि उनका          दिमाग हर वक्त किसी ना किसी चीज पर चल              रहा होता है जिनकी वजह से वे सिर्फ जरूरत              पड़ने पर ही बोलते हैं।   

    8. बुद्धिमान लोग नए दोस्त बनाने या किसी भी                काम को सोच समझकर ही करते हैं।किसी दूसरे            की बातें सुनकर अपना काम नहीं करते बल्कि              खुद अच्छी तरह से समझ लेने के बाद ही किसी            काम की शुरुआत करते हैं।

   9. बुद्धिमान लोग खुद से अधिक बातें करते हैं। और         बहुत अधिक सोचते हैं।
       ऐसे लोग भीड़ वाली जगहों और लड़ाई झगड़े से           दूर ही रहना पसंद करते हैं। और फालतू में किसी         से बहस करके अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करती हैं।

दोस्तों आपको यह आदतें कैसी लगी। अगर अच्छी लगी हो तो share जरूर करना।
Also read:-
जिंदगी के बदलते रूप..!
सक्सेस क्यों जरूरी है?

धन्यवाद...!