हेलो दोस्तों कैसे हो आप सब मेरा नाम है समीर और आप पढ़ना शुरू कर चुके हो मेरी-samstorieshindi

माता-पिता का संघर्ष।

माता-पिता के संघर्ष की कहानी
माता-पिता का संघर्ष


 दोस्तों हमारे माता पिता ने हमें जन्म दिया और जन्म से लेकर अब तक संघर्ष करते आ रहे हैं। इसी संघर्ष की एक कहानी आज मैं आपको सुनाने जा रहा हूं।

दुनिया के सभी बच्चे अपने माता-पिता के लिए एक अनमोल हीरे से कम नहीं है। लेकिन दोस्तों हम दुनिया के महान लोगों के किस्से और उनके संघर्ष की कहानियां सुनकर बड़े खुश और प्रेरित होते हैं। हम उनकी तरह बनने की कोशिश करते हैं।
लेकिन, आज मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं-दुनिया में यदि सबसे बड़ा प्रेरणा का स्त्रोत है। तो वह है आपके माता-पिता का संघर्ष।
उन्होंने भी अपने जीवन में बहुत ज्यादा संघर्ष किए हैं।
जैसे कि- चाहे आंधी आ जाए, तूफान आ जाए, पानी बरसे,, चाहे तो आज ही क्यों ना लग जाए। लेकिन क्या आपने अपने देख अपने माता-पिता को देर तक सोते हुए। 
चाहे उनकी तबीयत कितनी भी खराब क्यों ना हो जाए या उन्हें कोई भी तकलीफ क्यों ना हो वह हर दिन सुबह समय से उठ कर काम करना शुरू कर देते हैं।
 उनका भी मन करता होगा ना कि आज मैं देर से उठूं  या आज मैं काम ना करूं?
हां उनका भी मन करता है कि आज थोड़ी देर और सो जाऊं लेकिन वह ऐसा कभी करते नहीं, वह अपने रूटीन को कई सालों से फॉलो कर रहे हैं।
चाहे उनका मन हो या ना हो लेकिन इतने कठिन रूटीन को लगातार फॉलो करना कोई छोटी या आम बात नहीं है।

Also read this story:-
मजदूरों का दर्द एक कहानी।
मेहनत करना कितना जरूरी है।

आखिर उनकी उम्र होने के बाद भी इतना संघर्ष, इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं?
अपने सोचा कभी ऐसा।
मैं बताता हूं, क्योंकि वे अपनी अंतरात्मा से आपसे प्यार करते हैं।
वो आप पर किसी भी तरह का बोझ नहीं डालना चाहते है।
इसलिए ही वो सोचते हैं। कि भले हमें कितनी भी बड़ी मेहनत क्यों ना करनी पड़े।
लेकिन जीते जी अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर देते हैं।
उन्हें बहुत सारी चीजों की चिंता रहती है। वह अकेले में रोते भी होंगे लेकिन कभी भी आपके सामने  जाहिर नहीं करते और ना ही कभी करेंगे।
दूसरी तरफ आप है की आराम से कंफर्ट होकर जीवन जी रहे हो।
पता तो आपको भी सब कुछ है। लेकिन आप अनजान बनकर दिनभर गलत काम में अपना टाइम वेस्ट करते हो आप गेम खेलते हो, किसी से बातें करते हो, पूरे दिन सोशल मीडिया पर लगे रहते हो, कई नशा भी करते हैं और दिन भर कई बेतुके काम करके अपना पूरा दिन बर्बाद कर देते हो।
अब मैं आपको एक सच बात बताऊं?
बेहद कड़वा लगेगा लेकिन सुनना जरूरी है- आपने अपनी एक अलग दुनिया, एक अलग जोन बना लिया है। और उसी में आप उलझे रहते हो अब आपको अपने घर परिवार, मां बाप से कोई मतलब नहीं रह गया है। क्योंकि आपका दिमाग एक अलग स्टेज और एक अलग दुनिया में जा चुका है।
लेकिन एक बात समझ लो आखिर कब तक ऐसे अनजान बनकर खुद को और मां-बाप को धोखा देते रहोगे? आखिर कब तक उनकी भावनाओं के साथ खेलते रहोगे?
उनकी उम्मीदों का क्या होगा जो उन्होंने आप से लगा कर रखी है। उनके सपनों का क्या होगा जिन्होंने आपके अंदर अपना सपना देखा था।
क्या आप के मां बाप सारी उम्र काम ही करते रहेंगे?  क्या आप उनके सपनों को पूरा नहीं करोगे?
जाने कब निकलोगे आप उस बकवास जोन से बाहर?
जब मां-बाप की शौक सारे खत्म हो जाएंगे या इस दुनिया अलविदा कहकर चले जाएंगे।
क्या तब होश में आओगे? जब सब कुछ खत्म हो जाएगा तब अपने सपनों को पूरा करोगे?
एक बात याद रखना अपने मां-बाप के लिए ही कुछ कर लो क्योंकि अब उनकी और हिम्मत नहीं बची काम करने की।
एक आखरी बात मां-बाप के रहते हुए यदि आप कुछ कर नहीं पाए तो उनके जाने के बाद पूरी दुनिया के दौलत और सफलता भी आपको मिल जाएगी तो वह किसी काम की नहीं रहेगी,इसलिए जीना है तो अपने मां-बाप के लिए जियो फालतू कामों के लिए अब समय नहीं बचा आपको एक की शुरुआत करनी ही होगी। आपको अपने और अपने मां-बाप के सपने पूरे कर नहीं होंगे चाहे कुछ भी हो जाए।
उन्होंने भी तो आपके लिए इतना संघर्ष किया है क्या आप उनके लिए इतना भी नहीं कर सकते?
आपको करना होगा। अपने लिए ना सही अपने मां बाप के लिए तो जरूर करना होगा।

धन्यवाद...!!

Written by Sameer Ansari
‍ INSTAGRAM