हेलो दोस्तों कैसे हो आप सब मेरा नाम है समीर और आप पढ़ना शुरू कर चुके हैं मेरी कहानी-samstorieshindi

विचार क्यों बदलते हैं जानना चाहते हो तो इस कहानी को पढ़ें?
विचारों के बदलते रूप
विचारों के बदलते रूप

इस social media के दौर में आपने देखा होगा कि विचारों की भिन्नता के चलते, वैचारिक मतभेद के चलते बहुत सारे लोग आपस में लड़ाई लड़ लेते हैं। संबंध खत्म कर लेते हैं।मनमुटाव पाल लेते हैं।
लेकिन सत्य यह है कि विचार तो परिवर्तनशील होते हैं। कभी भी बदल सकते हैं। तो आज एक कहानी इसी रंग का सुनिए।

एक कबीले में एक पैसे वाला, समृद्ध धनी बूढ़ा व्यक्ति रहता था। वह घर में अकेला रहता था।और उसने अपनी देखभाल के लिए एक 16 साल के नौजवान लड़के को रखा था।

1 दिन उस बूढ़े ने उस 16 साल के लड़के से कहा कि मैं दूर देश में विचरण करने के लिए जा रहा हूं। तो मैं अपनी सारी संपत्ति सारा धन और सारी संपदा का मालिक तुम्हें बना रहा हूं। तुम्हारे हवाले इसे कर रहा हूं।
और तुम इसकी सुरक्षा करना और जब मैं वापस आ जाऊं तो तुम यह सब मुझे वापस कर देना।
उस लड़के ने इस बात के लिए हां कर दिया।
और बूढ़ा विदेश यात्रा के लिए चला गया।

जब काफी समय गुजर गया। और वह बूढ़ा अभी तक वापस नहीं आया तो इस लड़के ने सोचा कि शायद उस बूढ़े की मृत्यु हो गई है।और कई लोगों के भड़काने पर  इस लड़के ने उस बूढ़े की संपत्ति को खर्च करना शुरू कर दिया।
जबकि ये संपत्ति उस बूढ़े की अमानत थी। जो की बूढ़ा उस लड़के के हवाले सुरक्षा की दृष्टि से करके गया था।
जब वह लड़का बूढ़े की संपत्ति को खर्च करने लगा तो धीरे-धीरे वह इसका आदी हो गया। और उस लड़के ने बूढ़े कि संपत्ति को कुछ समय बाद तकरीबन सारा ही खत्म कर दिया।

इसी के साथ वह बूढ़ा विदेश यात्रा करके वापस कबीले में आ गया।जब उसे पता चला कि उस लड़के ने उसकी सारी संपत्ति खर्च कर दी है तो उससे बहुत दुख हुआ, गुस्सा भी आया।
बूढ़ा उस मामले को लेकर अदालत गया उस राज्य में इसकी सजा काफी अजीब थी।
लड़के के लिए अदालत ने दो सजाओ का प्रावधान किया। जिसमें से उसे एक सजा मिलनी थी।
उस बूढ़े की संपत्ति का नुकसान हुआ था तो बूढ़ा उन दो सजाओ में से एक सजा चुन सकता था।

पहली सजा थी"उस दोषी व्यक्ति की आंखें निकालकर उसे जिंदगी भर के लिए जेल में बंद कर दिया जाए।
और दूसरी सजा थी"मृत्युदंड"
तो उस बूढ़े ने उस लड़के के लिए जो उसके साथ ही रहा करता था। इसलिए बूढ़े ने पहला विकल्प चुना।
यानी कि उसकी आंखें निकलवा कर उसको जिंदगी भर के लिए जेल में डाल दिया जाए।
उस लड़के के साथ ऐसा ही किया गया।
उस बूढ़े व्यक्ति की कुछ समय बाद मौत हो गई।
और वह लड़का जिंदगी भर के लिए जेल में पहुंच गया।
और कई सालों बाद जब वह 16 साल का लड़का बूढ़ा हो चुका था।
Also read:-

एक दफा वह अपने जेल में अपने साथ के एक लड़के को जो उसकी उम्र में बहुत छोटा था। उसको अपने साथ जो हुआ उसकी कहानी बता रहा था।

आखिर में उस लड़के ने जो बूढ़ा हो चुका था। उसके साथ में जो जवान लड़का था उससे कहा कि
"विचार कैसे बदलते हैं" अगर तुम्हें इसकेेे बारे में समझ ना हो तो मेरी कहानी सवोत्म है।
पूरी जिंदगी में यह सोचता रहा कि मैं कितना गलत आदमी हूं और मेरा मालिक कितना रहम दिल आदमी था। वो चाहता तो मुझे जान से मरवा सकता था। मुझे मृत्युदंड दिलवा सकता था। पर उसकी रहम दिली।
उसने सिर्फ मेरी आंखें निकलवाना और मुझे कैद में डलवाना कबूल किया।
जबकि मैं कितना गलत था मैंने उसकी सारी संपत्ति खत्म कर दी। जो संपत्ति वो मेरे हवाले सुरक्षित करके गया था। मैंने उसे खर्च कर डाला। मैं कितना गलत था।
मैंने अपनी पूरी जिंदगी इस बात को सोचा और इसका पश्चाताप किया। लेकिन अब बुढ़ापे में मेरे विचार बदल गए है। मुझे ऐसा लगता है कि मेरी कोई गलती नहीं थी। सारी गलती मालिक की थी। क्योंकि मेरे मालिक ने 16 साल के एक लड़के के हवाले इतनी बड़ी संपत्ति कर दी।
मेरी उम्र 16 साल की थी। वह तो मेरे बेहकने के ही दिन थे। तो मैं बहक गया इतनी बड़ी संपदा को देखकर तो इसमें मेरी क्या गलती?
मेरा मालिक जोकि बुजुर्ग था, दुनिया दार था।
उसे यह सोचना चाहिए था कि मैं इतने छोटे लड़के को इतनी बड़ी संपत्ति देकर जा रहा हूं और कई दिनों तक वापस नहीं आ रहा हूं। तो यह मुमकिन है कि लड़का बहक जाए। लिहाजा आज मैं यह सोचता हूं कि मेरी कोई गलती नहीं थी सारी गलती मेरे मालिक की थी।
वह लड़का जो इस बूढ़े की बात सुन रहा था उसने इस बात पर हामी भरी।

और उसे यह तर्क समझ में आया जो यह आदमी कह रहा था। उस बात में दम है।
इस क़िस्से से यही समझ में आता है कि विचार सोचने का तरीका, नजरिया, खयाल यह कभी भी बदल सकते हैं।
धन्यवाद...!
Story by thelallantop
Written by samstorieshindi