एक गांव में एक बच्चे का जन्म हुआ। उसके माता-पिता बहुत खुश थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनका बेटा पैदा ही अंधा हुआ है तो  वह बहुत निराश हो गए।
लेकिन एक बात उस बच्चें में विचित्र थी वह यह थी कि उस समय सभी निराश बैठे थे लेकिन बच्चा हंस रहा था।

धीरे धीरे समय बितता गया।
अब बच्चा बड़ा हो गया था।

"बच्चे ने अपनी मां को तो कभी नहीं देखा था। लेकिन वह उन्हें महसूस कर सकता था।"

अंधा होने के वावजूद भी उसने अपने आप को दूसरों से अलग नहीं समझा। यह देखकर उसके माता-पिता भी खुश रहने लगे।
बच्चे को मोखिक रूप से पढ़ाया जाने लगा।
"उसके माता-पिता भी उसे  भगवान की देन समझ कर स्वीकार कर लिया।"

बच्चे में कुछ विशेष था। जिससे वह लोगों को जल्दी ही पहचान लेता था।
"सभी  खुश थे।"
"लेकिन यह तूफान के आने से पहले वाली शांति थी।"

एक रात को जब सभी सो रहे थे तो कुछ चोर उनके घर में घुस जाते हैं और उनकी सालों की कमाई को चुरा लेते हैं।
अचानक से बच्चे को कुछ सूनाई देता है और वह चिल्लाने लगता है। जिससे उसके माता-पिता भी उठ जाते हैं।
उसके बाद उसके पिता देखते हैं कि चोर उनका सारा सामान लूट कर ले जा रहे हैं।
फिर उसके पिता भी चोरों के पीछे पीछे जाते हैं।
लेकिन उसके बाद लोटकर वापिस कभी नहीं आते है।
अब केवल बच्चा और उसकी मां अकेले हो जातें हैं
मां घर का खर्च चलाने के लिए मजदूरी करने लगती हैं।
जिससे वह अपना और अपने बच्चें का पेट पाल सके।
आस पड़ोस के लोग ताने देने लगते हैं
बच्चा तो कुछ देख नहीं सकता इसलिए वह हमेशा घर में ही रहता है।
धीरे धीरे उनकी हालत और बिगड़ी चलीं जाती है।
"बच्चा मां से पूछता है कि मां पापा कहां गए हैं। वे वापिस रोककर कब आएंगे। यह सुनकर मां रोने लगी।
बच्चे ने तो इस दुनिया को भी नहीं देखा।
उनकी जिंदगी नरक बन जाती हैं।
लेकिन इसमें बच्चे की क्या गलती थी ??
लेकिन बच्चा कभी निराश नहीं हुआ वह अभी भी मुस्कुरा रहा था।☺️☺️



 Writeen by Sameer Ansari

Tags
#New hindi Stories,#stories hindi mitivion stories,#new style stori,#new trending Stories, #Stories,#blind boy motivated story