"Hindi love story"
![]() |
Hindi love story |
एक लड़की थी बहुत ही खूबसूरत।
जितनी वह सुंदर थी,उतनी ही ईमानदार।
न किसी से झूठ बोलना,न फालतू की बातें करना।
बस अपने काम से काम रखना।
उसी के क्लास में एक लड़का था वह मन ही मन उसे बहुत प्यार करता था लड़का अक्सर उसके छोटे-मोटे काम कर दिया करता था बदले में जब लड़की मुस्कुराकर थैंक यू बोलती थी तो लड़के की खुशी की सीमा नहीं रहती थी।
1 दिन की बात है दोनों लोग एक साथ जा रहे थे तभी जोरदार बारिश होने लगी दोनों ने एक पेड़ के नीचे शरण ली पेड़ बहुत छोटा था बूंद छन छन कर उससे नीचे आ रही। ऐसे में बारिश से बचने के लिए दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए लड़की को इतने करीब पाकर लड़का अपने जज्बातों पर काबू न रख सका।
उसने लड़की को प्रपोज कर दिया लड़की भी मन ही मन उसे चाहती थी इसलिए वह भी मान गई और इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।
1 दिन की बात है।
लड़की उसी पेड़ के नीचे लड़के का इंतजार कर रही थी।
लड़का बहुत देर से आया, उसे देख कर लड़की नाराजगी से बोली "तुम इतने देर से क्यों आए?
मेरी तो जान ही निकल गई थी।
यह सुनकर लड़का बोला "जानेमन, मैं तुमसे दूर ही कहां गया था मैं तो तुम्हारे दिल में ही रहता हूं। तुम्हें यकीन ना हो तो अपने दिल से पूछ लो।
लड़के की इस प्यारी सी बात को सुनकर लड़की अपना सारा गुस्सा भूल गई और दौड़कर लड़के से लिपट गई।
एक दिन दोनों उसी पेड़ के नीचे बैठे बातें कर रहे थे लड़की पेड़ के सहारे बैठी हुई थी और लड़का उसकी गोद में सर रख कर लेटा हुआ था। तभी लड़की बोली
"जानू", जब तुम्हारी जुदाई मुझसे बर्दाश्त नहीं होगी तुम्हारे बिना एक पल भी मुझे 100 साल के बराबर लगता है तुम मुझसे शादी कर लो, नहीं तो मैं मर जाऊंगी।
लड़के ने झट से लड़की के मुंह पर हाथ रख दिया और बोला "मेरी जान", ऐसी बात मत किया करो अगर तुम्हें कुछ हो गया, तो मैं कैसे जिंदा रहूंगा।
फिर वह कुछ सोचता हुआ बोला,"तुम चिंता मत करो" मैं जल्दी अपने घर वालों से बात करूंगा।
धीरे-धीरे काफी समय बीत गया। 1 दिन की बात है। दोनों उसी पेड़ के नीचे बैठे हुए थे उस समय लड़के का चेहरा उठा हुआ सा था। लड़की के पूछने पर वह उदास मन से बोला "जानू मैंने अपने घरवालों को बहुत समझाया, पर वह हमारी शादी के लिए तैयार नहीं हुए।
उन्होंने मेरी शादी कहीं और तय कर दी है। यह सुनकर लड़कियां कलेजा फट पड़ा।
उसका मन हुआ कि मैं जोर जोर से रोए लेकिन उसने अपने जज्बात पर काबू पा लिया और बोली"मैंने तुमसे सच्चा प्यार किया है, मैं तुम्हें कभी भूल नहीं सकती।
"प्लीज मुझे माफ कर देना।"
लड़का धीरे से बोला,"वैसे अगर तुम चाहो, तो हम हमेशा अच्छे दोस्त रह सकते हैं।"
लड़की यह सुनकर जोर जोर से रोने लगी और फिर लड़के ने उसे समझाया और दोनों लोग रोते हुए अपने अपने घर चले गए।
दोस्तों!!
किसी के लिए मोहब्बत टाइम पास होती है और किसी के लिए जिंदगी से बढ़कर, अगर किसी से मोहब्बत करना है तो उसे निभाना सीखो।
"वरना क्या पता अापका भी हाल ऐसा हो जाए।"
"सब मोह माया है इससे जितना दूर रहोगे उतना अच्छा रहेगा।"
Written by Sameer!
Precious post 👇
https://samstorieshindi.blogspot.com/2020/05/top-10-quotes-for-labour-in-hindi.html?m=1
Instragram
0 Comments
If you have any questions please comment.